स्वयंसिद्धा ने किया महापौर रिसाली का सम्मान, संस्था के सामाजिक कार्यों को सराहा श्रीमती सिन्हा ने
भिलाई नगर 14 जनवरी । विवाहित महिलाओं की अग्रणी संस्था स्वयंसिद्धा ने नगर निगम रिसाली की प्रथम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा को स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित किया।
संक्रांति के शुभ अवसर पर स्वयंसिद्धा समुह की कोर कमेटी के सदस्यों ने महापौर श्रीमती शशि सिन्हा से मुलाकात की एवं उन्हें रिसाली के नगर निगम बनने एवं उसकी प्रथम महापौर बनने की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
महापौर श्रीमती सिन्हा ने स्वयंसिद्धा की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उनके समाजिक कार्यों के लिए सराहा एवं शुभकामनाएं दी। सभी ने रिसाली निगम के बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी एमआईसी सदस्य ईश्वरी साहू, डॉ सोनाली चक्रवर्ती,डायरेक्टर, स्वयंसिद्धा बिपाशा हालदार, दीपा सिंह, देबजानी मजूमदार एवं नगीना यादव मौजूद थे।

