भिलाई नगर 22 जून । सदगुरु कबीर दर्शन मंच उमरपोटी भिलाई के द्वारा आयोजित कबीर बीजक भाग 2 के विमोचन के शुभ अवसर शुक्रवार को स्वर गीतांजलि स्टूडियो भिलाई के द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति दी गई ।

श्रीमति प्रीति घोष, प्रतिभा त्रिपाठी, लहर महुरकेर, सीमा मानिकपुरी के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर में स्वर गीतांजलि स्टूडियो के संस्थापक पालक चक्रवर्ती, श्रीमति तंद्रा चक्रवर्ती को सदगुरु कबीर दर्शन मंच के द्वारा सम्मानित किया गया।

