🛑 बहन के फॉर्म-हाउस में फंदे से लटकी मिली लाश
सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भारतमाला परियोजना के फर्जीवाड़ा में शामिल सस्पेंड पटवारी सुरेश मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अपने फॉर्म हाउस में जाकर यह आत्मघाती कदम उठाया। कुछ दिन पहले ही भारतमाला प्रोजेक्ट में अनियमितता को लेकर निलंबित किया गया था। बताया गया कि आज से ठीक 3 दिन बाद 30 जून को रिटायर्ड होने वाले थे। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
दोपहर 1 बजे के लगभग लगे फांसी
सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि सुरेश मिश्रा ने दोपहर 1 बजे के करीब फांसी लगाई है। पुलिस को कमरा भीतर से बंद मिला। लाश कमरे के पंखे पर रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। मौके में सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट बरामद
बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में मैं दोषी नहीं हूं लिखा है। इसके साथ ही सुरेश ने सुसाइड नोट में षडयंत्र के साथ फंसाने का आरोप लगाया है, जिसमें कहा है कि बड़े अधिकारियों ने उन्हें जान-बूझकर फंसाया है। उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
वहीं मामले SP रजनेश सिंह ने बताया कि पटवारी की आत्महत्या की जानकारी मिली है। सुसाइड नोट को लेकर जानकारी ली जा रही है। सुसाइड नोट में लिखे तथ्य और उसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

