🔴मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदान किया सम्मान, प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार राशि से हुए सम्मानित
भिलाईनगर, 25 सितंबर 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार ठाकुर को राज्य स्तरीय ‘श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 24 सितंबर 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में श्री ठाकुर को यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदान किया गया।
सम्मान के रूप में सुरेश कुमार ठाकुर को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के उप कार्यक्रम सलाहकार डॉ. अशोक कुमार श्रोती तथा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग की राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय
श्री ठाकुर को मिले इस सम्मान पर इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अलका मेश्राम ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर एनएसएस के क्षेत्र में प्राप्त यह सम्मान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के लिए गौरव की उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को समाजसेवा, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।
सुरेश कुमार ठाकुर की इस उपलब्धि को महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके सम्मान से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

