हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में पूरक परीक्षा पुनः प्रारंभ, 40 हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित, 09 परीक्षा परिणाम घोषित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में पूरक परीक्षा पुनः प्रारंभ, 40 हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित, 09 परीक्षा परिणाम घोषित


दुर्ग 22 नवंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में पूरक परीक्षा 2023 के केन्द्रीय मूल्यांकन आरंभ होने से अब तक 40 हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी है तथा शेष उत्तर पुस्तिकाओ का केन्द्रीय मूल्यांकन तीव्र गति से जारी है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याणए डाॅ प्रशांत श्रीवास्तव एवं उपकुलसचिव डाॅ राजमणि पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि विधानसभा चुनाव तथा दीपावली अवकाश के कारण 05 से 19 नवंबर तक पूरक परीक्षाएं स्थगित थीं। अब 20 नवंबर से स्थगित पूरक परीक्षाएं पुनः आरंभ हो गई है। इस बीच विश्वविद्यालय ने पूरक परीक्षाओं के 09 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये है। घोषित परीक्षा परिणामों में बीसीए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय एमफिल क्लीनिकल साइकोलाॅजी बीए बीएड भाग 02 बीएससी होमसाइंस भाग 02 के नतीजे शामिल है।
डाॅ पटेल ने बताया कि आज घोषित परीक्षा परिणामों में बीएससी होमसाइंस भाग 01 में शामिल 07 परीक्षार्थियों में से 05 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे इनका कुल परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत रहा। वहीं बीएससी बीएड भाग 04 में तथा बीएबीएड भाग 04 में शत प्रतिशत पर प्रतिशत परीक्षा की उत्तीर्ण घोषित किये गये।
विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं 29 नवंबर को समाप्त हो रही है। इस बीच बीकाॅम की पूरक परीक्षा समाप्त हो चुकी है तथा इनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। विश्वविद्यालय की कुलपति ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वें छात्रहित का ध्यान रखते हुए निष्ठापूर्वक केन्द्रीय मूल्यांकन कार्य संपादित करे। इस बीच विश्वविद्यालय के अधिकारी पूरक परीक्षा के विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी कर रहे है।