दुर्ग 2 दिसंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पूरक परीक्षा 2023 के 15 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके है। आज विश्वविद्यालय द्वारा बीकाॅम प्रथम एवं बीकाॅम द्वितीय के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बीकाॅम प्रथम वर्ष में पूरक परीक्षा में शामिल 1285 विद्यार्थियों में से 1100 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे तथा 04 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया 02 नकल प्रकरण रहे। इनका कुल परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। बीकाॅम द्वितीय वर्ष में शामिल 1808 परीक्षार्थियों में से 1633 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये 09 परीक्षार्थियों को परिणाम रोका गया। इनका कुल परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। बीएससी बीएड भाग 01 में शामिल 02 परीक्षार्थियों में से 01 परीक्षार्थी सफल होने के कारण परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत रहा। बीएससी बीएड भाग 01 में शामिल 01 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किया गया।
इस बीच पूरक परीक्षाओं के केन्द्रीय मूल्यांकन के पश्चात् लगभग 90 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है तथा शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीव्र गति से जारी है।
बीकाॅम प्रथम एवं द्वितीय के पूरक परीक्षा परिणाम घोषित केन्द्रीय मूल्यांकन में 90 हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित

