चाकू की नोक पर देर रात्रि मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकू की नोक पर देर रात्रि मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार


चाकू की नोक पर देर रात्रि मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई नगर 17 सितंबर । नेशनल हाईवे में लूट करने वाले तीन आरोपियों को सुपेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है 2 दिन पूर्व चाकू के नोक पर मोटर सायकल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि 15 सितंबर की रात्रि 01.30 बजे प्रार्थी शिव कुमार पैकरा निवासी टाटीबांध हीरापुर जरवाय रायपुर, जो रायपुर से अपने ससुराल चिखली जा रहा था। रात्रि में पुराना टोल कोसानाला सुपेला के पास पहुंचा था कि उसी दौरान तीन व्यक्ति मिलकर प्रार्थी को रोक कर डराते धमकाते हुए पैसे की मांग करने लगे जब प्रार्थी विरोध किया तो प्रार्थी की मोटर सायकल को चाकू की आड़ में लेकर चले गये। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 754/2021 धारा 394 भादवि, 25 आर्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। सुपेला पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही गुलजार निवासी कोसा नगर सुपेला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ आरंभ किया गया। पुराना बदमाश गुलजार के द्वारा अपने अन्य साथी दिनेश शंकर उर्फ पंडा एवं शेखर गुर्दे के साथ वारदात करना स्वीकार किया। उनके निशान देही पर लूट किया गया मोटर सायकल बरामद कर आरोपियान शेखर गुर्दे पिता सालिकराम गुर्दे उम्र 41 साल,गुलजार सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 34 साल एवं दिनेश शंकर उर्फ पंडा पिता दयाशंकर वाजपेयी उम्र 20 साल साकिनान कोसा नगर सुपेला जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। आरोपी शेखर गुर्दे एवं गुलजार तथा पंडा के खिलाफ सुपेला थाने में चोरी साहित मारपीट आदि के कई मामले दर्ज है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव, सउनि एन.के. भदौरिया, रजनीकांत दीवान, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. विकास तिवारी, नियाज, रजनीश तिवारी, अजीत सिंह का विशेष योगदान रहा है।