कटरबाज को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने युवक पर किया था हमला

कटरबाज को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने युवक पर किया था हमला



भिलाईनगर 14 अक्टूबर। कटर से हमला करने वाले एक आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार कटर जब्त कर लिया है।
सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थी बल्लू यादव निवासी कांटेक्टर कालोनी सुपेला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 अक्टूबर की शाम 5.30 बजे करीब राहुल भारती ने पुरानी बातों लेकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे धारदार कटर से ताबड़तोड़ गले में मारा। इससे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राहुल भारती को घेराबंदी कर सुपेला स पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।