भिलाईनगर, 06 दिसंबर । थाना सुपेला क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक जगह पर लोहे का चाकु लहराकर आम लोगों को आतंकित करने वाला आरोपी को सुपेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकु जप्त किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि दशहरा मैदान संजय नगर के पास सुपेला में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर रवाना होकर पुलिस मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति चाकू लहराते हुये आने जाने वालों लोगों को डराते हुये मिला जिसे घेरा-बंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राज कुमार देशलहरे पिता पल्टू कुमार देशलहरे उम्र 18 साल 01 माह पता मिनीमाता चौक निर्मला सायकल स्टोर के पीछे थाना सुपेला का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक धारदार मूठ लगा हुआ चाकू विधिवत जप्त किया गया।आरोपी राज कुमार देशलहरे का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रंमाक 1453/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव एवं सुपेला थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी – राज कुमार देशलहरे पिता पल्टू कुमार देशलहरे उम्र 18 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक निर्मला सायकल स्टोर के पीछे थाना सुपेला,

