महिला से चाकू की नोक पर मोबाईल व नगदी झटकने वाला आरोपी “झटका” को सुपेला पुलिस ने धरदबोचा 🛑 आरोपी से मोबाईल व नगदी रकम जब्त, पूर्व में भी अनेक अपराध हैं दर्ज


भिलाई नगर, 25 मई। कल दिन में साढ़े 10 बजे फरीद नगर मैदान के पास महिला का रास्ता रोक चाकू की नोक पर मोबाइल और नगदी लूट फरार हो जाने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर धरदबोचा है। आरोपी से लूट का मोबाइल और कैश बरामद कर लिया गया है।

थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा ने बताया कि लावन्या बाघ ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 24 मई को दिन में जब वह होटल काम करने जा रही थी तभी फरीद नगर मैदान के पास एक लड़का मुंह में कपड़ा बांध आया और चाकू दिखा कर उसका बैग‌ लूटकर भाग गया। सुपेला पुलिस सूचना मिलते ही संदेही की तलाश में जुट गई। प्रार्थिया के बताये हुलिया व मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही आकाश चौहान उर्फ झटका को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। वह पहले तो पुलिस को गुमराह करते हुए नकारता रहा किन्तु बारिकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए लूट की गई सम्पत्ति को बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आकाश चैहान उर्फ झटका पिता मनोज चैहान (28 वर्ष) निवासी मछली मार्केट के पीछे सुपेला के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।