भिलाई नगर 25 नवंबर। राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 6 परिसर में खड़ी कार से अचानक आज की लपटे उठने लगी इस पर उपस्थित जनों के द्वारा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को सूचित किया गया। फायर टीम नाम तत्काल वाहन में लगी आग को बुझाया।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए के दुर्ग जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया की दरमियानी रात्रि 12:00 के करीब सेक्टर 6 राधा कृष्ण मंदिर परिसर में खड़े वाहन क्रमांक CG07AT5689 कृष्ण कुमार द्विवेदी के कार में आग लगने की अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दिया गया आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी सावधानी पूर्वक आग को बड़ी मशक़्क़त से आग पर क़ाबू पाया गया और आग पर क़ाबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया। इस आगजनी को काबू करने में दल प्रभारी महेंद्र कुमार चंदेल, अग्निशमन कर्मी राजेश कुमार, रमेश कुमार ,भीष्म कुमार, भूपेश कुमार द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आग जनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग पर काबू पाया लिया गया एवं
स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ | किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्गा के कार्यालय नंबर 0788-2320120 पर संपर्क करने की अपील जिला सेनानी ने की है।

