धमधा विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी नोकिया ध्वजारोहण, 80 अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सम्मानित
धमधा 27 जनवरी । तिहत्तरवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धमधा विकास खण्ड में अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी बृजेश सिंह क्षत्रिय के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शासकीय अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । ध्वजारोहण के बाद स्वास्थ्य, शिक्षा और निगम जैसे विभागों के लगभग 80 सेवकों को उनके सर्वश्रेष्ठ कर्तव्य परायणता को लेकर ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए ।
सम्मानित होने वालों में अधिकांश वे लोग थे जिन्होंने कोरोना लॉक डाउन के दौरान अपनी जान की परवाह किए बगैर संक्रमितों के इलाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम की खास बात यह रही की मंच पर पहुँच कर सम्मानित होने वाले लोगों के बारे में खुद अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा उनके सम्मान का कारण बताया जा रहा था । तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित होने वाले अधिकारी व कर्मचारी काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे ।

