विद्यार्थी महाविद्यालयों के अध्ययन कक्ष में बैठकर जमा करेंगे उत्तर पुस्तिकाएं, विद्यार्थियों को तपती धूप एवं गर्मी से बचाने विश्वविद्यालय ने दिए निर्देश

विद्यार्थी महाविद्यालयों के अध्ययन कक्ष में बैठकर जमा करेंगे उत्तर पुस्तिकाएं, विद्यार्थियों को तपती धूप एवं गर्मी से बचाने विश्वविद्यालय ने दिए निर्देश


विद्यार्थी महाविद्यालयों के अध्ययन कक्ष में बैठकर जमा करेंगे उत्तर पुस्तिकाएं, विद्यार्थियों को तपती धूप एवं गर्मी से बचाने विश्वविद्यालय ने दिए निर्देश

दुर्ग 12 मई । हेमचंद यादव विद्यालय दुर्ग की वर्तमान में चल रही स्नातक प्राइवेट एवं रेगुलर परीक्षाओं के दौरान उत्तर पुस्तिका जमा करते समय परीक्षार्थियों को तपती गर्मी एवं धूप से बचाने हेतु विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने सभी परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्यो को निर्देश जारी किये हैं। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा कुलपति से लगातार इस बात का आग्रह किया जा रहा था कि भीषण गर्मी एवं तपती धूप से बचाव हेतु विभिन्न महाविद्यालयों में समुचित प्रबंध किये जाये। विद्यार्थियों के आग्रह पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने परीक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्यो को निर्देश जारी किये है कि विद्यार्थियों की धूप में लंबी कतार न लगवाकर उन्हें पंखें एवं पेयजल युक्त व्याख्यान कक्षों में एक साथ कक्षावार बैठा दें, जिससे वे धूप तथा गर्मी से बचें, तथा एक प्रभारी प्राध्यापक जाकर उस कक्ष में बैठे हुए सभी विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं एकत्रित कर ले।

डाॅ. पल्टा ने महाविद्यालयों को यह भी सुझाव दिया कि जिस दिन ऐसी स्थिति हो कि छात्र संख्या अधिक हो तो महाविद्यालयों में अतिरिक्त काउंटर स्थापित किये जाये, तथा काउंटर दूर-दूर स्थित हों। डाॅ. पल्टा ने प्राचार्यो से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की परेशानियों का हल करने का हर संभव प्रयास करें। डाॅ. पल्टा ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे पीजी प्राइवेट की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर शीघ्र  विश्वविद्यालय में जमा करें जिससे समय पर परीक्षा परिणाम जारी किये जा सकें। उन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के मूल्यांकनकर्ताओं से आग्रह कि वे मूल्यांकन कार्य की गंभीरता एवं महत्ता को ध्यान में रखते हुए ही मूल्यांकन कार्य संपादित करेें। आज विश्वविद्यालय द्वारा एमएससी अंतिम गणित का परिणाम घोषित किया गया जिसमें सम्मिलित 492 परीक्षार्थियों में से 471 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए 21 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया है इस प्रकार एमएससी गणित अंतिम का परीक्षा परिणाम 95.73 प्रतिशत रहा।