दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, रायपुर के दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष में प्रवेश कल तक ले सकेंगे स्टूडेंट्स

दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, रायपुर के दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष में प्रवेश कल तक ले सकेंगे स्टूडेंट्स


सीजी न्यूज ऑनलाइन 25 अगस्त । विश्व में दूध उत्पादन की दृष्टि से हमारे भारत देश का प्रथम स्थान है। दुग्ध प्रसंस्करण की महत्ता को देखते हुए भारत शासन द्वारा श्वेतकांति का संचार, गहन डेयरी विकास कार्यक्रम, शुद्ध दुग्ध उत्पादन हेतु बुनियादी अधोसंरचनाओं का विकास, डेयरी प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्यमिता विकास, स्टार्टअप कार्यकम आदि योजनाओं द्वारा स्वरोजगारोन्मुखी व्यवस्था पर सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। दूध एवं दुग्ध पदार्थ के प्रसंस्करण एवं संवर्धन हेतु मध्य भारत में स्थित एकमात्र दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी) स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में पी.ई.टी. परीक्षा 2024 की प्रावीण्य सूची के आधार पर काउसिंलिंग हेतु ऑनलाईन पंजीयन 12 अगस्त 2024 से प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन करने की अंतिम तिथी 26 अगस्त (11:59 मध्य रात्रि तक) है। प्रवेश हेतु आवेदन एवं विस्तृत जानकारी लिंक http://cgkvmis.cg.nic.in एवं विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.dsvckvdurg.ac.in पर उपलब्ध है।
दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉक्टर एके त्रिपाठी ने बताया कि कामधेनु विश्वविद्यालय के विद्या परिषद की मंजूरी के बाद कुलपति डॉक्टर आर आर बी सिंह ने आदेशित किया है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 04 वर्षीय बी.टेक. (डेयरी टेक्नालॉजी) के लिए प्रवेश प्रक्रिया में आंशिक परिवर्तन किया गया है। एनडीआरआई के द्वारा भी इस वर्ष से बायोलॉजी विषय को लेकर 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को B.Tech डेयरी टेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष मे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं इसके पूर्व गत वर्ष तक केवल गणित विषय लोग को लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश का अवसर प्राप्त होता था। पाठ्यकम के प्रथम वर्ष में कुल 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थीगण अधिक जानकारी हेतु 36 सिटी माल के बाजू, छोकरा नाला, जोरा के पास स्थित महाविद्यालय में कार्यालयीन समय पर या मो.नं. 7000883138, 8602006313 पर संपर्क कर सकते है।