स्टूडेंट्स कृपया ध्यान दें 🟦कल से 20 जुलाई तक पुनः खुलेगा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का पोर्टल 🟫 साई कॉलेज में नए पाठ्यक्रम बीए, एमएससी गणित, एमएससी बॉटनी एवं एमए अंग्रेजी के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

<em>स्टूडेंट्स कृपया ध्यान दें 🟦कल से 20 जुलाई तक पुनः खुलेगा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का पोर्टल 🟫 साई कॉलेज में नए पाठ्यक्रम बीए, एमएससी गणित, एमएससी बॉटनी एवं एमए अंग्रेजी के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन</em>



भिलाई नगर, 14 जुलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग का इस सत्र के लिए प्रवेश पोर्टल पुनः 15 जुलाई को खुलेगा। इस दौरान छात्र साई महाविद्यालय (साई कॉलेज) सेक्टर 6 भिलाई कॉलेज कोड 337 के लिए अन्य कोर्स के अलावा छात्र नए पाठ्यक्रम बीए, एमएससी गणित, एमएससी बॉटनी एवं एमए अंग्रेजी के लिए भी अब आवेदन कर सकेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने बताया कि कॉलेज में पीजीडीसीए, बीएससी , बीकॉम, बीसीए, बीबीए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमकॉम, बी लिब, डीसीए के लिए भी प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र कल दिनांक 15 जुलाई से प्रवेश हेतु आवेदन कर सकेंगे।


उन्होंने बताया कि हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा यह प्रवेश पोर्टल 15 जुलाई से 20 जुलाई तक खोला जा रहा है तथा जिन छात्रों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है, उन्हे इसका लाभ ले कर तत्काल प्रवेश फॉर्म भर कर प्रवेश ले लेना चाहिए।
साई कॉलेज में बीसीए, बीबीए, बीएससी एवं बीकॉम की कक्षाएं 18 जुलाई से प्रारंभ की जा रही हैं तथा शेष रिक्त सीटों में प्रवेश प्रक्रिया साथ साथ में जारी रहेगी। प्रवेश प्रक्रिया हेतु साई कॉलेज के द्वारा छात्रों की सुविधा हेतु एक हेल्पलाइन नंबर 7880201027 भी जारी किया गया है, जिसमे छात्र फोन कर के प्रवेश संबंधी सभी डाउट पूछ सकेंगे।