‘
भिलाई नगर 14 अक्टूबर । श्री नारायण गुरु वि.भवन हायर से.स्कूल से.4 भिलाई के सब जूनियर, जूनियर 17 विद्यार्थी ‘छत्तीसगढ़ टीम से राष्ट्रीय चाॅकबॉल’ प्रतियोगिता हेतु आज को उत्तराखंड रवाना हुए | यह प्रतियोगिता 16 से 18 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई है |
टीम में शामिल खिलाड़ियों में हरीश नायक, सागर साहू, यतेश कुमार, मेघराज, मयंक, आदर्श, रोहन साहू, गौरव कर्मकार, आशीष, हर्ष वर्मा, ओम मखीजा, गौरव ओझा, जी श्याम, अभिषेक, सादिक अली, जतिन जोशी, आदित्य राज शामिल है। शाला के अध्यक्ष वी.के.बाबू उपाध्यक्ष, विनय पितांबरन (शिक्षण), उपाध्यक्ष टी.यू.सुनील (संस्था),काॅरस्पाॅन्डेंट के .एस.चंद्रन, समिति के अन्य सदस्य गण व उपप्राचार्य अभय कुमार सिंह प्रभारी प्राचार्य डाॅ.कोमल बेदी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ जीत हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया| विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शाला के पीटीआई रविंदर प्रजापति एवं जयप्रकाश गाउंडर द्वारा किया गया |


