कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुहिम से जुड़े डीपीएस रिसाली के छात्र छात्राएं, बाल दान करने का किया सराहनीय कार्य

भिलाई नगर 24 जुलाई । दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली के छात्र छात्राओं ने वी केयर टीनएजर्स एनजीओ के साथ आज  प्रोटेक्ट योर मॉम एशिया एंड हेयर फॉर होप ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्लोबल कट-ए-थॉन में भाग लिया, जिसमें भिलाई के नागरिकों ने सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल, नेहरू नगर में कैंसर पीड़ितों के लिए अपने बाल दान किए। 

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृहद पैमाने पर किशोर द्वारा शुरू किए गए एनजीओ ने दुनिया भर में 200 से अधिक कैंसर प्रभावित लोगों की मदद की है। मॉल में बड़ी संख्या में लोगों ने इस नेक काम के लिए अनायास बाल दान करने का फैसला किया है। आज के इस सराहनीय कार्य में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं में अभिनव पांडे, सायन मोइत्रा रक्षित अग्रवाल विभूति सोनी, इनेश दत्त नगरिया, वन्या अग्रवाल, रितिका सिंह, ऋषभ जैन काव्या रस्तोगी जैदित्य गहलोत, खुशी खंडेलवाल शामिल हुई।