दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तर भारत के कई शहरों में हिली धरती, लोगों में हड़कंप, घरों से निकल बाहर

<em>दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तर भारत के कई शहरों में हिली धरती, लोगों में हड़कंप, घरों से निकल बाहर</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 15 अक्टूबर । दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को धरती हिली है. उधर, हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप आया है. इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे. भूकंप की तीव्रता इतनी जोरदार थी कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे।