होली से पहले सख्ती: धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

होली से पहले सख्ती: धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार


🔴3 अपचारी बालक भी पकड़े गए

दुर्ग, 16 फरवरी 2026। आगामी होली त्यौहार को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में चाकूबाजी एवं धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को भयभीत करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों एवं 3 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और छावनी पुलिस को पृथक-पृथक सूचना मिली कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थलों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया।

Oplus_16908288


आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के धारदार हथियार जप्त किए गए। संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

🔴 घटनास्थल

▪️डबरापारा, भिलाई-3 (थाना पुरानी भिलाई)
▪️मिनीमाता नगर एवं बालाजी नगर, खुर्सीपार
▪️बैरागी मोहल्ला, छावनी

🔴 गिरफ्तार आरोपी

  1. वासु ठाकुर (18 वर्ष), निवासी डबरापारा, भिलाई-3
  2. संदीप (25 वर्ष), निवासी मिनीमाता नगर, खुर्सीपार
  3. अनिल मण्डावी (21 वर्ष), निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार
  4. अजय बैरागी (20 वर्ष), निवासी बैरागी मोहल्ला, छावनी
  5. 03 अपचारी बालक

🔴 पुलिस की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं छावनी के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

🔴 पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार प्रदर्शित कर भय उत्पन्न करने की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अवैध हथियार रखने या सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।