सम्मानजनक बोनस के लिए स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) सीटू का प्रदर्शन 23 को

सम्मानजनक बोनस के लिए स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) सीटू का प्रदर्शन 23 को



भिलाई नगर 21 सितंबर । स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया)सीटू के आह्वान पर बोनस बैठक में प्रबंधन के अपमान जनक प्रस्ताव एवं रवैए के खिलाफ सेल के सभी इकाइयों में किए जा रहे प्रदर्शन के तहत भिलाई में भी 23 सितंबर को
प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक बोरिया गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सभी साथियों से आग्रह है कि अपने अधिकार और सम्मान के लिए उक्त प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल करें।