भिलाई नगर 11 सितंबर । श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर 12 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष हिस्सा ले सकते हैं। दौड़ की शुरूआत टाउनशिप स्थित 7एम चौक से की जाएगी जो सिविक सेंटर चौक, रेल चौक सेक्टर 10 से होते हुए वापस सेक्टर 5 चौक, सेक्टर 4 चौक, सेक्टर 1 बीएसएनएल चौक होते हुए 7 एम चौक में समाप्त होगी। समिति के युवा शाखा के जिला महामंत्री रिंकू साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रूपए दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिभागियों को सायकल, मिक्सर ग्राइंडर, ट्रैक शूट, स्पोर्ट्स शू सहित सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतियोगिता के लिए विगत दो दिनों से रजिस्ट्रेशन शुरू है जो कि 11 सितंबर की शाम 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी मुकेश सिंह 9754025777, आकाश 8236997234, एवं जोना 7000693447 से संपर्क कर सकते हैं।

