सीजी न्यूज ऑनलाइन 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा के द्वारा कार्यकाल पूर्ण होने के पहले इस्तीफा दे दिया गया है। उनके इस्तीफा को स्वीकार भी कर लिया गया है। उनकी प्रदेश से बाहर संस्थान में नियुक्ति की चर्चा है। बताया गया कि नए चेयरमैन के लिए सीएस अमिताभ जैन सहित कई अन्य अफसरों के नाम सामने आए है।
आयोग से जुड़े सूत्रों ने के मुताबिक अभी प्रभार सौंपने का आदेश ऊर्जा विभाग से जारी नहीं हुआ है।
बताया गया कि नए चेयरमैन के लिए सीएस अमिताभ जैन सहित कई अन्य अफसरों के नाम की चर्चा है। जैन का 30 सितंबर को एक्सटेंशन अवधि खत्म हो रही है। नए चेयरमैन के लिए जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
बताया गया कि हेमंत वर्मा के कार्यकाल खत्म होने में समय बाकी है। इससे पहले ही उन्होंने सोमवार को विधिवत रूप से पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी प्रदेश से बाहर संस्थान में नियुक्ति की चर्चा है।
गौरतलब है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग का चेयरमैन पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बिजली दरों के निर्धारण से लेकर उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और बिजली कंपनियों की जवाबदेही तय करने जैसे अहम फैसले इसी आयोग से लिए जाते हैं। ऐसे में चेयरमैन की कुर्सी खाली होने के बाद अब सभी की निगाहें सरकार की अगली नियुक्ति पर टिकी हुई हैं।

