राज्य सम्मेलन : संगठन का विस्तार और आंदोलन को तेज करने का आह्वान, कमल राय चुने गए राज्य उपाध्यक्ष

<em>राज्य सम्मेलन : संगठन का विस्तार और आंदोलन को तेज करने का आह्वान, कमल राय चुने गए राज्य उपाध्यक्ष</em>



भिलाईनगर 17 फरवरी । राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य सम्मेलन से संगठन के विस्तार और आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है।
सम्मेलन से नए पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। जिसमे दुर्ग जिला से कमल राय को राज्य उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया हुए

राज्य उपाध्यक्ष कमल राय ने बताया कि सम्मेलन में विगत दो वर्ष के गतिविधियों और वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति पर संगठन के सचिव ओम प्रकाश देवांगन ने रिपोर्ट प्रस्तुत किए। जिस रिपोर्ट पर 24 प्रतिनिधियों ने बहस के हिस्सा लिया।


प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव को सांझा करते हुए बताया कि श्रम विभाग और दलालों के बीच एक गहरा संबंध है जिस कारण भवन निर्माण के कार्य करने वाले वास्तविक श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। वास्तविक मजदूरों को पंजीयन के लिए भटकना पड़ता है और दलाल लोग अधिक पैसा लेकर किसी का भी पंजीयन कर सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहे है।
सम्मेलन में श्रम विभाग की इस रवैया के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है।
सम्मेलन में श्रम विभाग के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पारित किया है जिसमे सभी मजदूरों का पंजीयन श्रम विभाग के कार्यालय से करने,गांव गांव में शिविर लगाकर मजदूरों का पंजीयन करने की मांग किया है।
सम्मेलन में मजदूरों को और बड़े पैमाने पर संगठन के सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन ने देश में किसानो की आंदोलन का समर्थन कर पुलिस की बुलेट में शहीद हुए किसान को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन से 37 सदस्यीय नए राज्य समिति का चुनाव भी किया गया।
जिसमे देवचन्द भास्कर को पुन अध्यक्ष एवं ओम प्रकाश देवांगन को राज्य महासचिव चुने गए।
अन्य पदाधिकारी के नजीब कुरेशी,कमल राय, दुष्यंत तिवारी, दुलसिंग भास्कर,अर्जुन साहू, हेमलता सिन्हा, बासुदेव दास उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, सपूरन कुलदीप, संतोषी बरिहा,राजेंद्र भास्कर, रेखा यादव सहसचिव कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरकाम वउपकोषाद्यक्ष गौतम निषाद,कार्यकारिणी सदस्य विनोद जैन, जितेंद्र पटेल, किरण निषाद, दिलीप विश्वकर्मा, नूतन निषाद, संदीप पीया, राधिका धनेलिया पामुझ चुने गए।