एसएसपी दुर्ग ने 10 निरीक्षको, 5 उप निरीक्षकों एवं एक सहायक उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण जल्द ही दूसरी सूची होगी जारी

एसएसपी दुर्ग ने 10 निरीक्षको, 5 उप निरीक्षकों एवं एक सहायक उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण जल्द ही दूसरी सूची होगी जारी


एसएसपी दुर्ग ने 10 निरीक्षको, 5 उप निरीक्षकों एवं एक सहायक उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण जल्द ही दूसरी सूची होगी जारी

दुर्ग 29 अक्टूबर । उपमहानिरीक्षक व जिला पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने कल रात को एक थाने से दूसरे थाने 10 निरीक्षक एवं पांच उप निरीक्षक एवं एक सहायक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया है।

एसएसपी ने अपनी नियुक्ति के पश्चात प्रथम अवसर है जब निरीक्षक उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया है । एसएसपी के द्वारा लगातार पुलिस विभाग में सभी की कार्यशैली पर नजर बनाए हुए हैं और उसी के आधार पर पहली बार स्थानांतरण सूची जारी की है। जल्द ही दूसरी सूची भी जारी होने की संभावना है । फिलहाल सभी स्थानांतरित पुलिस निरीक्षक उप निरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से नए कार्य ग्रहण करने का आदेश भी दिया गया है । 10 निरीक्षकों में कुम्हारी थाना प्रभारी एसएन सिंह को थाना प्रभारी नंदिनी नगर ,यूके वर्मा थाना प्रभारी बोरी से थाना प्रभारी कुम्हारी, गोपाल वैश्य वैशाली नगर थाना प्रभारी से अमलेश्वर थाना प्रभारी, संतोष मिश्रा थाना प्रभारी नेवई से थाना प्रभारी बोरी ,यातायात निरीक्षक भिलाई भारती मरकाम को थाना प्रभारी नेवई,  वीरेंद्र श्रीवास्तव थाना प्रभारी अमलेश्वर से थाना प्रभारी वैशाली नगर , सीताराम ध्रुव रक्षित केंद्र दुर्ग से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, केके कुशवाहा अजाक थाना दुर्ग से जीविषा भिलाई , लक्ष्मण कुमेटी थाना प्रभारी नंदिनी नगर से आजाक दुर्ग, आशीष यादव रक्षित केंद्र दुर्ग से यातायात भिलाई स्थानांतरित किए गए हैं। उप निरीक्षकों में दिनेश लहरे चौकी प्रभारी पदमनाभपुर दुर्ग से थाना मोहन नगर, धर्म मंडावी थाना मोहन नगर से चौकी प्रभारी पदमनाभपुर, जेएल शांडिल्य चौकी प्रभारी स्मृति नगर से चौकी प्रभारी अंजोरा , युवराज देशमुख थाना सुपेला से चौकी प्रभारी स्मृति नगर, प्रमोद श्रीवास्तव चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा से थाना सुपेला एवं सहायक उपनिरीक्षक के शरण सिंह चौकी प्रभारी अंजोरा से थाना पुलगांव स्थानांतरित किए गए हैं।