तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, 3 महिलाओं की मौत, चालक की भीड़ ने पीटकर की हत्या

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, 3 महिलाओं की मौत, चालक की भीड़ ने पीटकर की हत्या


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 05 अप्रैल 2026। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित भिट्टिकला में रविवार शाम एक भीषण सडक़ हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सडक़ किनारे पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में सब्जी लेकर घर लौट रही तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले राहगीरों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी और फिर एक ट्रेलर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।