सीजी न्यूज ऑनलाइन, 25 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बुधवार की दोपहर को रायपुर से जगदलपुर आ रही फॉलो वाहन ने बस्तर बालेंगा पेट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कि उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई।
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार कमलेश व रामप्रसाद को बालेंगा पेट्रोल पंप के पास चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे ने सामने से आ रही ट्रेलर से जा टकराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को घेर लिया, वहीं इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची।
बताया जा रहा है कि फॉलो वाहन महेश गागड़ा की थी, जो रायपुर से जगदलपुर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है।
पुलिस का कहना था कि बाइक सवार गलत दिशा में आ गए, जिससे कि फॉलो वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार उसके चपेट में आ गए। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिजन बस्तर पहुँचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

