दामाद ने ससुर पर चलाई गोली, मामला पारिवारिक विवाद का, सुपेला पुलिस ने शुरू की जांच

दामाद ने ससुर पर चलाई गोली, मामला पारिवारिक विवाद का, सुपेला पुलिस ने शुरू की जांच



भिलाईनगर, 26 अप्रैल। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल रात पांच रास्ता सुपेला में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने ससुर पर एयरगन से गोली चला दी। गोली ससुर के आंख में लगी है। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात 7 बजे सूचना मिली कि पांच रास्ता में गोली चली है। सूचना पर मौके पर पहुंची। जांच ज्ञात हुआ कि ओमप्रकाश रॉय अपनी बेटी की शादी सुपेला क्षेत्र के युवक चन्द्रभूषण के साथ हुई थी। दोनों के मध्य कुछ विवाद होने पर चन्द्रभूषण की पत्नी अपने मायके आ गई। इस पर गुरुवार को चन्द्रभूषण पत्नी के पास पहुंचा। इसी बीच ससुर ओमप्रकाश से विवाद हो गया। गुस्से में आकर अपने पास रखे एयरगन से ससुर पर चला दिया। इससे गोली आंख में जा घुसी। इससे खून बहने लगा आनन-फानन में उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया है।