सीजी न्यूज ऑनलाइन, 18 सितंबर। जिले के भूतही कैंप में बुधवार को सुबह सीएएफ के जवान आपस में भिड़ गए। इनमें से एक ने गोली चला दी, इसमें दो जवानों की मौत हो गई। दो घायल हो गए।
यह इलाका नक्सल प्रभावित है। इस वजह से यहां सीएएफ का कैंप भी है। यह कैंप भूतही गांव में है। आज सुबह करीब 10 बजे जवानों के बीच आपस में विवाद हो गया। एक जवान ने रायफल निकालकर साथियों पर गोली चलानी शुरू कर दी।
गोली लगने से एक जवान रुपेश पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य जवान
संदीप पांडेय की अस्पताल ले जाते मृत्यु हो गई। दो जवान अंकुश शुक्ला और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी राजेश अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

