भिलाईनगर, 19 मई 2026। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं HTC ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान इंद्रजीत सिंह छोटू ने सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया।
बताया गया कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां क्षेत्र के सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अनिल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

