सामाजिक संस्था *फ़ॉर द गुड़ रीजन फाउंडेशन सोसायटी* ने स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन के लिए थाली और मिष्ठान का किया वितरण

सामाजिक संस्था *फ़ॉर द गुड़ रीजन फाउंडेशन सोसायटी* ने स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन के लिए थाली और मिष्ठान का किया वितरण


सामाजिक संस्था *फ़ॉर द गुड़ रीजन फाउंडेशन सोसायटी* ने स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन के लिए थाली और मिष्ठान का किया वितरण

दुर्ग 6 अगस्त । दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में सामाजिक संस्था *फ़ॉर द गुड रीजन फाउंडेशन सोसाइटी* ने एक कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले 150 स्कूली बच्चो को मध्यान भोजन की सुविधा के लिए थालियों के वितरण किया । उनका मुह मीठा करवाया और उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि वह सदा उनके साथ खड़े हैं । इस अवसर पर एक लघु समारोह का आयोजन शासकीय प्राथमिक स्कूल खपरी के प्रांगण के किया गया गया। यहां प्रमुख रूप से ग्राम खपरी के सरपंच हीरवन बंजारे, उपसरपंच घनश्याम साहू और विधायक प्रतिनिधि इंद्रभान पटेल शामिल हुए ।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता फॉर द गुड़ रीजन सोसाइटी के अध्यक्ष साईराम प्रकाश राव ने की। सभी अतिथियों का स्कूल के स्टाफ सहित सदस्यों ने स्वागत किया इसके बाद सभी ने मां सरस्वती के तैलय चित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद सभी अतिथियों अपना अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। यहां अतिथियों में शामिल सरपंच हीरामन बंजारे और उपसरपंच घनश्याम साहू और विधायक प्रतिनिधि इंद्रभान पटेल ने इस आयोजन की तारीफ करते हुए संस्था के सभी सदस्यों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी वही संस्था फ़ॉर द गुड रीजन सोसायटी के अध्यक्ष साईं राम प्रकाश ने कहा कि बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए थालियों और उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्रियों का फिलहाल वितरण किया जा रहा है।

लेकिन आने वाले समय मे यह कोशिश की जाएगी की और भी आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा सके। उन्होंने आज के आयोजन के लिए समस्त ग्राम वासियों और स्कूल प्रबंधन का भी आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या स्मिता सहारे ने संस्था के अध्यक्ष साईं राम प्रकाश सहित समस्त सदस्यों को अपनी ओर से धन्यवाद दिया और उनका आभार प्रकट किया। आयोजन को सफल बनाने में जितेंद्र नागरे, प्रकाश साहू, भरत सिंह, रवि, भूपेश साहू, शीतल साहू, और टिकेंद्र साहू की भूमिका करानी रही।