कहीं घर में न घूस जाए सांप, जहरीले सांप से बचाते हैं कुछ पौधे

कहीं घर में न घूस जाए सांप, जहरीले सांप से बचाते हैं कुछ पौधे



🟢 इन्हें घर में लगाएँ और सांप के डर से मुक्त हो जाएं
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 9 नवंबर। सांप हमारे इको सिस्टम का एक हिस्सा ही हैं लेकिन उनमें से कुछ जहरीले भी होते हैं और बहुत से लोग इनके घर की बाउंड्री में होने के डर से अछूते नहीं रह पाते। ऐसे में लोग बार-बार पूछते हैं कि क्या कोई ऐसा उपाय नहीं है जिससे सांप घर के आस-पास आ ही न सकें। आइए कुछ ऐसे पौधों की बात करते हैं जिन्हें आस पास लगाने से सांप आपसे हमेशा दूर ही रहेंगे।

सर्पगंधा एक तरह का पौधा है, इसकी जड़ों का रंग पीले या भूरे रंग का होता है, इसकी पत्तियों का रंग चमकीला हरा होता है। सर्पगंधा का वैज्ञानिक नाम सवोल्फिया सर्पेतिना है। दावा किया जाता है कि इस पौधे की गंध इतनी अजीब होती है कि सांप इसे सूंघते ही दूर से भाग जाते हैं।

मगवॉर्ट का पौधा भी बारहमासी होता है, इसमें काफी ज्यादा सुगंध होती है। हालांकि मगवॉर्ट को एक खरपतवार माना जाता है, लेकिन सांप इसकी मौजूदगी को पसंद नहीं करते हैं और इससे बचते हैं।

लहसुन भी बेहद उपयोगी चीज़ है। इसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। इसमें सल्फोनिक एसिड होता है जो तेज गंध देता है और सांप इसे पसंद नहीं करते हैं। जरूरी नहीं है कि आप इसका पौधा ही लगाएं, अगर आप लहसुन को नमक के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करते हैं तो भी सांप को दूर रखा जा सकता है। सोसायटी गार्लिक पौधा भी घास की तरह दिखने वाला लगभग एक फुट ऊंचा होता हैं। इनमें करीब दो फीट के डंठलों पर तारों की तरह दिखने वाले बैगनी रंग के ट्यूबलर फूल गर्मियों में खिलते हैं। खास बात ये है कि ये पौधा सर्दी और गर्मी दोनों को अच्छी तरह से सहन कर लेता है। सांप को भगाने वाले मजबूत गुणों के अलावा, यह पौधा कई अन्य चीजों के लिए भी उपयोगी है।

प्याज ये अपने सल्फोनिक एसिड की उच्च मात्रा के लिए जाने जाते हैं, यही वजह है कि जब हम उन्हें काटते हैं तो वे हमें रुला देते हैं। चूंकि प्याज में यह एसिड होता है, इसलिए वे बहुत प्रभावी सांप विकर्षक हैं। बहुत सारे माली सुझाव देते हैं कि प्याज को कुचल कर नमक के साथ मिलाकर अपने घर के आसपास स्प्रे करें तो सांप नहीं आते।

मदर इन लॉज टंग नामक पौधे को लंबे रूटस्टॉक्स के चलते ऐसा नाम मिला है। ये किसी जीभ की तरह तेज और नुकीले होते हैं। सांप इस पौधे का रूप पसंद नहीं करते हैं और इससे दूर रहते हैं, जो उन्हें प्रभावी सांप विकर्षक बनाता है। लेमन ग्रास भी एक औषधीय पौधा है, जो खासकर दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाता है। ये घास जैसा ही दिखता है,इसकी खुशबू भी नींबू जैसी होती है और सांप और मच्छर दोनों इससे भागते हैं।