मां-बेटी को थप्पड़ जड़ बोले कल से दुकान खोले तो जान से मार देंगे-दो के खिलाफ जुर्म दर्ज

मां-बेटी को थप्पड़ जड़ बोले कल से दुकान खोले तो जान से मार देंगे-दो के खिलाफ जुर्म दर्ज


मां-बेटी को थप्पड़ जड़ बोले कल से दुकान खोले तो जान से मार देंगे-दो के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 1 अगस्त। रूआबांधा बस्ती में उधार सामान देने से मना करने पर कल रात दो लोगों ने मिलकर मां-बेटी को थप्पड़ मारते हुए दुकान का सामान फेंक कल से दुकान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है। देर रात रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी भिलाई नगर ने बताया कि रुआबांधा बस्ती में गंगोत्री साहू (45 वर्ष) की बजरंग चौक पर किराना दुकान है। जहां से बस्ती के लोग सामान लेते है। मोहल्ले के ही सिकंदर उर्फ सिक्कू और केश्वर उड़िया भी सामान वहीं लेते हैं। कई बार ये लोग दुकान मे आकर गुटखा , सिगरेट लेकर पैसे नही दिए इसलिये गंगोत्री ने उधार मे देना बंद कर दिया। कल रात्रि करीबन 8 बजे गंगोत्री और उसकी बेटी मोनिका और लक्ष्मी दुकान में थीं, तभी सिकंदर एवं केश्वर दुकान पहुंचे और सिगरेट, गुटखा, पानी बोलत मांगे। उधार देने से मना करने पर सिकंदर ने दुकान के सामान को गिरा दिया और केश्वर ने गंगोत्री को थप्पड़ मार दिया। मोनिका बीच बचाव करने लगी तो उसका बाल पकड़कर खींचा और गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपी दुकान न खोलने की धमकी देकर चले गए।