सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 07 जून। बलरामपुर जिले के डूमरखी इलाके में बजरंग दल के नेता सुजीत स्वर्णकार, और उनकी सहयोगी किरण काशी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी बनाई है। एसआईटी का प्रमुख एआईजी रत्ना सिंह को बनाया है।
बजरंग दल के नेता सुजीत स्वर्णकार, और सहयोगी किरण काशी 26-27 मई की रात गांव के बाहर मृत पाए गए। पुलिस पीएम रिपोर्ट, और जांच के आधार पर करेंट से मौत की बात कही थी। मगर इससे बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे।
धरना प्रदर्शन, और फिर कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर सरकार ने मौत के कारणों की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। जांच में 9 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
