कैम्प-2 में बहन और उसकी बेटियों ने मिलकर महिला को पीटा, जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 21 फरवरी। छावनी थाना क्षेत्र के अहमद नगर ने बड़ी बहन और उसकी दो बेटियों ने महिला को जमकर पीटा और पत्थर से उसका सिर भी फोड़ दिया।
छावनी पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे नसरीन बानो (30 वर्ष) निवासी अहमद नगर घर में थी तभी बड़ी बहन जैनब एवं उसकी लड़की सकिना और मदिना ने उसे बाहर बुलाया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। मामला पुरानी रंजिश का है जिसमें तीनों ने एक राय होकर महिला से मारपीट की और पत्थर के टुकडे़ से मार उसका सिर में फोड़ दिया। रूकसार बानो, रेशमा बानो के बीचबचाव के बाद आरोपी मौके से चली गईं। नसरीन की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

