🔴डिजिटलीकरण के साथ तैयार हुई नई वोटर लिस्ट, राजनीतिक दलों को प्रतियां सौपी गईं
दुर्ग, 21 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर दुर्ग जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न हुआ। शनिवार 21 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियां का प्रकाशन किया गया। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में सभी दलों को निर्वाचक नामावलियां प्रकाशन की प्रतियां सौंपी गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने SIR के विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि चार महीने तक चले निर्वाचक नामावतियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 12,35,230 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के प्रारुप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 31,786 मतदाताओं की वृद्धि हुई (शुद्धवृद्धि)। 1520 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और 14,52,509 मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई है।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशनुसार जिला दुर्ग से निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरु किया गया। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज 21 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या सूची से अपना नाम हटाने से संबंधित दावे और आपतियां 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे/आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर जिला के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 06 मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ई.आर.ओ.), 164 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ए. ई.आर.ओ.), 1742 बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) और 3030 बूथ लेवल एजेंटी (बी.एल.ए.) सहित कई स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है। जिला दुर्ग के मतदाताओं का उक्त पुनरीक्षण के दौरान सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए तथा कोई किसी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, इस उद्देश्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, आधुनिकता और समावेशिता के लिए चलाए गए निर्वाचक नामावलियों के इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय रहा है।

प्रमुख आंकडे और उपलब्धियां-
▪️डिजिटलीकरण कुल – 14,52,509 मतदाताओं में से 12,03,444 मतदाताओं से गणना फार्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया।
▪️घर-घर सर्वे-बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई।
मतदाताओं की संख्या में बदलाव-
▪️प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले 14,52,509 मतदाता।
▪️प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद 12,03,444 मतदाता।
▪️अंतिम मतदाता सूची 12,35,230 मतदाता।
▪️शुद्धवृद्धि प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 31,786 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
प्रक्रिया और पारदर्शिता-
एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिले में 14,52,509 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य ‘मिशन मोड’ पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नही मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के बीच बैठकें आयोजित की गई।
जिले में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जिला दुर्ग की वेबसाइट https://durg.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी।
चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद, 01.01.2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आज 21 फरवरी 2026 को जिला दुर्ग के सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी जिला दुर्ग की वेबसाइट https://durg.gov.in और निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ मुख्य की बेवसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते हैं।

01 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी प्रपत्र संख्या-6 भरकर भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। भविष्य में समय-समय पर होने वाले आवश्यक संशोधनों के अनुसार, नागरिक प्रपत्र संख्या 6, 7 और 8 भी भर सकेंगे। एसआईआर के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01/10/2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से आवेदन प्रपत्र 6 में प्राप्त किया गया है। सभी मतदाता अंतिम मतदाता सूची में (अंतिम प्रकाशित) अपना नाम निम्न माध्यमों से जाँच सकते हैं- वेबसाइट https://ecochhattisgarh.nic.in, वेब
पोर्टल- https://voters.cci.gov.in, ECINETAPP, बीएलओ के माध्यम से, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय/ए.ई.आर./ए.ई.आर.ओ. कार्यालय से।
इसके अलावा यदि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि एवं स्थानातरण हेतु फॉर्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। बैठक में एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बिरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थामस, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, एसडीएम धमधा सोनल डेविड सहित अन्य अधिकारी और भाजपा, बसपा, इंडियन नेशनल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, नेशनल पीपुल्स पार्टी, आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

