स्वर्गीय यादव की सादगी एवं शालीनता युवा पीढ़ी हेतु अनुकरणीय – डाॅ. पल्टा, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में हेमचंद यादव जंयती समारोह आयोजित

स्वर्गीय यादव की सादगी एवं शालीनता युवा पीढ़ी हेतु अनुकरणीय – डाॅ. पल्टा,  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में  हेमचंद यादव जंयती समारोह आयोजित


स्वर्गीय यादव की सादगी एवं शालीनता युवा पीढ़ी हेतु अनुकरणीय – डाॅ. पल्टा,

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में  हेमचंद यादव जंयती समारोह आयोजित

दुर्ग 1 दिसंबर । स्वर्गीय हेमचंद यादव  की सादगी एवं शालीनता युवा पीढ़ी हेतु अनुकरणीय है यह उद्गार विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने आज व्यक्त किये। डाॅ. पल्टा आज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में स्वर्गीय हेमचंद यादव  की जंयती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्गार व्यक्त कर रही थाीं। डाॅ. पल्टा ने स्वर्गीय यादव  के योगदान का स्मरण करते हुए उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित कीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय हेमचंद यादव  के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विष्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव  ने  स्वर्गीय यादव  के छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास यात्रा में योगदान को रेखांकित किया। डाॅ. श्रीवास्तव ने स्वर्गीय यादव के जीवन से जुड़े अनेक पहलूओं का भी उल्लेख किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डाॅ. सी. एल. देवांगन ने स्वर्गीय हेमचंद यादव  को एक अच्छा व्यक्तित्व, विचारक, एवं मूल्य आधारित सिद्धातों का उपासक बताया। विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्यवयक, डाॅ. आर. पी. अग्रवाल ने स्वर्गीय हेमचंद  के जीवन से जुडे़े कई प्रेरणास्पद प्रसंगों का उल्लेख किया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल, सहायक कुलसचिव, डाॅ. सुमीत अग्रवाल,  हिमांषु शेखर मंडावी,  ए. आर. चौरे, एनएसएस समन्वयक, डाॅ. आर.पी. अग्रवाल, खेल संचालक, डाॅ. ललित प्रसाद वर्मा एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। एनएसएस समन्यवयक, डाॅ. आर. पी. अग्रवाल ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।