भिलाईनगर 13 अप्रैल। छावनी थाना अंतर्गत एक मोबाइल दुकानदार ने महिला के नाम से जारी दो सिम को अन्य व्यक्ति को बेच दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 419, 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
छावनी पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर केम्प 1 निवासी लक्ष्मी चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 जून 2024 को शाम 7 बजे अपना सिम पोर्ट कराने सिद्धीविनायक मोबाइल दुकान गई थी, जहां के व्यक्ति ने प्रार्थिया का आधार कार्ड लेकर फोटो ठीक से नहीं आया है कहकर प्रार्थिया का तीन बार लाइव फोटो एवं तीन बार बायोमेट्रिक थम्ब लिया था। साइबर पुलिस दुर्ग के माध्यम से प्रार्थिया को पता चला कि उसके आधार कार्ड से दो अन्य सिम नंबर फर्जी तरीके से जारी कर प्रार्थिया के नाम एवं पते का सिम होना जानते हुए भी किसी अन्य व्यक्ति को ब्रिकी कर धोखाधड़ी की है।

