महिला सशक्तीकरण के लिए कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया श्री राम जन्म उत्सव समिति ने
भिलाई नगर 27 सितंबर । दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत शिवाजी क्षेत्र स्तरीय समिति एवं भगत सिंग क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा बीते दिन छावनी में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मान करते हुए उनको साधुवाद दिया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि महिला समितियों द्वारा क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं, मैं उनके लिए उन्हें साधुवाद देता हूं। वास्तव में महिलाओं द्वारा किया जा रहा यह प्रयास हम सभी के लिए एक प्रेरणा है कि हम किस तरह से महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए छोटे- छोटे कदम उठाकर उनकी प्रगति में अपना छोटा सा सहयोग कर सकते हैं। इस दौरान श्रीमती विनीता पाण्डेय ने भी स्थानीय महिलाओं से भेंट करते हुए उनका सम्मान किया।

