जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 6 में श्री हरि कीर्तन नाम यज्ञ का हुआ आयोजन

जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 6 में श्री हरि कीर्तन नाम यज्ञ का हुआ आयोजन


🔴हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद


भिलाईनगर, 07 नवम्बर। ग्रीन सिटी ,उत्कल सांस्कृतिक परिषद जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 6 भिलाई नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री हरि कीर्तन नाम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ 4 नवंबर शाम को कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ ।


5 नवंबर 2025 को प्रातः 7:00 बजे यजमान ज्योति रंजन साहू और उनकी धर्मपत्नी जूली रानी साहू एवं पंडित तुषार महापात्र द्वारा यज्ञ प्रारंभ किया। यह यज्ञ बिना रुके 12 घंटे तक चलता रहा।
मध्याह्न भंडारा 12:30 बजे से 3:00 बजे तक 3500 से 4000 भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया ।
शाम 6 बजे मंदिर प्रांगण में 1100 दिए का दीपदान किया गया । संध्या 6:30 बजे श्री जगन्नाथ महाप्रभु की महा आरती हुई।


रात्रि 10:00 बजे हरि कीर्तन नाम यज्ञ का समापन दही मटकी फोड़ कर किया गया । रात्रि को भी भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया ।
इस आयोजन में श्री दिलिप मोहंती अध्यक्ष, अरुण पडां रविंद्र साहू ,शरद विशाल, सन्यास साहू ,रविंद्र मुनि, हरिश्चंद्र रावत, प्रशांत सामल, निलमणी नायक, जित्तू भुइंया, संजीव भुइंया,सुभाष साहू ,संजय साहू ,गजेंद्र पंडा ,राजेंद्र पंडा , संतोष महाराणा,और रसोया हरि मोहन की टीम आदि लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया यह लोग प्रशंसा के पात्र हैं।