अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से श्री हनुमंत कथा 23 जनवरी से रायपुर में, एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं स्वर्गीय पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन का पांच दिवसीय आयोजन

<em>अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से श्री हनुमंत कथा 23 जनवरी से रायपुर में, एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं स्वर्गीय पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन का पांच दिवसीय आयोजन</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 22 जनवरी एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं स्वर्गीय पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा 23 से 27 जनवरी तक विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुढ़ियारी रायपुर में श्री हनुमंत कथा एवं दिव्या दरबार का आयोजन किया गया है। सनातन धर्म के ध्वज को बुलंद करने वाले युवा हिंदू हृदय सम्राट बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। यह दिव्या दरबार दोपहर तीन से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। दोनों संस्थाओं की ओर से सामाजिक हित में कन्या विवाह महोत्सव एवं पूर्व सैनिको का सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजक द्वारा अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर राज्य में भी शाम 5:00 से 11 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही आकर्षक लेजर शो एवं रंग बिरंगी आतिशबाजी का आयोजन किया गया है। आयोजन के द्वारा किस अवसर पर सभी भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं से उपस्थित की अपील की गई है।