बार के बाहर कल रात मारपीट करने वाला शोएब ढेबर भेजा गया जेल, पिता एवं चाचा पूर्व से जेल में

बार के बाहर कल रात मारपीट करने वाला शोएब ढेबर भेजा गया जेल, पिता एवं चाचा पूर्व से जेल में


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 19 सितंबर। तेलीबांधा इलाके में बुधवार रात मारपीट गुंडागर्दी करने वाले शोएब ढेबर (अनवर ढेबर) सहित उसके दो साथियों को अशांति फैलाने में जेल भेज दिया गया है । शोएब, महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है।

अब्दुल मोबिन पिता अब्दुल असलम (24) अशोका हाईट्स मकान नं. 102 मोवा ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 18.09.24 को रात्रि 10:15 बजे तेलीबांधा के व्ही.आई.पी रोड स्थित शीतल इंटरनेशनल होटल में अपने दोस्त के साथ खाना खाने गया था।
होटल के गेट में एक बीएमडब्ल्यू कार खड़ी थी। जिसे हटाने हार्न देने पर शोएब ढेबर अपने साथी अनस और अतीक मेमन के साथ कार से उतरकर गाली गलौज कर मारपीट कर चोट पहुँचाया। मोबिन की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर पंजीबद्ध किया गया। मुचलके पर छुटने के बाद पुनः घटना स्थल जाकर कौन-कौन मेरे विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है कहकर गाली गलौज विवाद करने लगा। इसकी सूचना थाने में मिलने पर शोएब को समझाने का प्रयास किया गया। किन्तु पुलिस की बात नहीं मान हो हल्ला करने लगा। और पुलिस के समक्ष गवाहों को धमकाते हुए वाद-विवाद करने लगा। इससे अप्रिय घटना होने की भावना को देखते हुए शोएब के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा 170, 125 135 (1) बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए एस.डी.एम. न्यायालय में पेश कर जेल निरूद्ध करने आदेश प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शोएब देबर, पूर्व में भी अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में लोगों के साथ मारपीट झगड़ा विवाद करते हुए तोड़-फोड़ किये जाने जैसे अपराधों को अंजाम देता रहा है।

बता दें कि शोएब के पिता अनवर, शराब घोटाले में और चाचा याह्या ढेबर रामावतार जग्गी हत्याकांड में रायपुर जेल में बंद हैं।