🔴अपराध दर्ज, गिरफ्तारी की मांग तेज
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 05 जून 2026। रबाले पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के बाद शिवसेना नेता साहिल देवीदास चौगुले (एकनाथ शिंदे गुट) की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। एक महिला ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, नशीला पदार्थ देकर शोषण तथा जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
एफआईआर क्रमांक 0427/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 77, 78, 123, 351 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पुलिस को व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।
फिलहाल रबाले पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा।


