श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 11000 दीपों से जगमगा उठा शिव धाम मंदिर सेक्टर 7 तालाब, दिखा अद्भुत नजारा, आस्था की बही ब्यार, देखिए महा आरती का वीडियो

<em>श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 11000 दीपों से जगमगा उठा शिव धाम मंदिर सेक्टर 7 तालाब, दिखा अद्भुत नजारा, आस्था की बही ब्यार, देखिए महा आरती का वीडियो</em>


भिलाई नगर 13 जनवरी। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शिव धाम मंदिर समिति द्वारा सेक्टर 7 तालाब में 22 जनवरी को 11000 दीपक प्रज्वलित किए गए । हजारों दीए के प्रकाश से संपूर्ण तालाब परिसर जगमगा उठा। यह अद्भुत नजारा देखते ही बनता था। इस उत्सव पर जमकर आतिशबाजी भी की गई एवं देर रात तक प्रभु श्री रामचंद्र जी की याद में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।


श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शिव धाम मंदिर समिति द्वारा सेक्टर 7 तालाब में विराट रूप में महोत्सव मनाया गया। भारी संख्या में पहुंचे भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा हजारों की संख्या में दीपक प्रज्वलित किए गए। इसके पश्चात महा आरती भी तालाब परिसर में की गई। कई घंटे तक जमकर रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। पूजा अर्चना एवं महा आरती के पश्चात उपस्थित भक्त जनों एवं श्रद्धालुओं को महाप्रसाद भी वितरित किया गया।


नगर पालिका निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 66 सेक्टर 7 पूर्व के पार्षद एवं शिव धाम मंदिर समिति के संचालक लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश ही नहीं विदेश में भी उत्साह का माहौल था। ऐसे में शिव धाम मंदिर सेक्टर 7 तालाब समिति भी कहीं पीछे नहीं रही।

भिलाई में भी शिव धाम मंदिर तालाब सेक्टर 7 समिति के द्वारा भव्य आयोजन किया गया । आराध्य प्रभु श्री राम की आराधना के लिए शिव धाम मंदिर समिति के सभी सदस्यों के द्वारा इस खुशी के अवसर पर शाम 6:00 बजे 11000 दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया था। परंतु हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा कई अधिक दिए प्रज्वलित किए गए । गंगा आरती की तर्ज पर संध्या तालाब परिसर में ही आरती की गई। आरती के पश्चात आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की गई। सभी श्रद्धालुओं को भोग भंडारा का महाप्रसाद भी वितरित किया गया। पूरे तालाब को रामलला के स्वागत में दीप पर्व की तरह आकर्षक रूप में सजाया गया ।

साथ ही पूजा अर्चना भजन कीर्तन भी समिति के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी। पार्षद लक्ष्मीपति राजू के द्वारा इस महोत्सव में सभी भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील भी की गई है।