कालीबाड़ी दुर्ग प्रांगण स्थित प्राचीनतम शिव मंदिर के शिखर निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

कालीबाड़ी दुर्ग प्रांगण स्थित प्राचीनतम शिव मंदिर के शिखर निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ


कालीबाड़ी दुर्ग प्रांगण स्थित प्राचीनतम शिव मंदिर के शिखर निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

दुर्ग ।  मोहन नगर दुर्ग स्थित कालीबाड़ी के प्राचीनतम शिव मंदिर शिखर के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज किया गया ।

यह मंदिर स्वर्गीय मोतीलाल वोरा पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं स्वामी  आत्मानंद के कर कमलों द्वारा उद्घाटित किया गया था। इस प्राचीनतम मंदिर का शिव मंदिर शिखर निर्माण कार्य का शुभारंभ आज अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार, सचिव  बापी देवनाथ, तपन सरकार, सपन सरकार, श्री पंडा श्री विमान, श्रवण पांडे, आकाश मजूमदार एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में किया गया । इस भव्य शिव मंदिर शिखर निर्माण कार्य आंध्र के कलाकार एवं वास्तु विद द्वारा किया जा रहा है इस कार्य की शुरुआत आज की गई है। इस मंदिर प्रांगण में नवग्रह मंदिर: महाकाली का मंदिर ; शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर का स्थापना प्राचीनतम समय से किया गया है।