शर्मा निकाय चुनाव के लिए बनाए गए दुर्ग के प्रभारी मंत्री , रायपुर का प्रभार नेताम को

शर्मा निकाय चुनाव के लिए बनाए गए दुर्ग के प्रभारी मंत्री , रायपुर का प्रभार नेताम को


सीजी न्यूज ऑनलाइन 21 जनवरी । नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग का प्रभार दिया है। जबकि कृषि मंत्री रामविचार नेताम को रायपुर का प्रभार दिया है। डिप्टी सीएम अरूण साव को बिलासपुर नगर निगम का प्रभार दिया गया है।

किसान नेता संदीप शर्मा को रायपुर नगर निगम का संगठन प्रभारी बनाया गया है। साथ ही जयंती पटेल को संयोजक, और छगनलाल मूंदड़ा को सह संयोजक बनाया गया है।