सेंट थॉमस महाविद्यालय में शैख्सपियर दिवस मनाया गया, अंग्रेजी साहित्य के छात्रों ने दी प्रस्तुति


सेंट थॉमस महाविद्यालय में शैख्सपियर दिवस मनाया गया, अंग्रेजी साहित्य के छात्रों ने दी प्रस्तुति

भिलाई नगर 28 अप्रैल । सेंट थॉमस महाविद्यालय के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग द्वारा शैख्सपियर दिवस के उपलक्ष्य में बहुत सी गतिविधियां आयोजित की गयी| कार्यक्रम के आरंभ में अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शाइनी मेंडोस ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया| मैडम ने इस दिवस के महत्व का वर्णन किया एवं महान नाटककार ने विश्व साहित्य के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने कहा यह एक सुखद संयोग है कि शैख्सपियर दिवस विश्व पुस्तक दिवस के साथ ही मनाया जाता है| साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अंग्रेजी भाषा  में कहानीकार का परिचय कराने का श्रेय शैख्सपियर को जाता है| एक महान नाटककार के  हावभाव को याद करते हुए अंग्रेजी साहित्य के छात्रों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये| एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र बिपाशा सोखे, नवीन डेनियल, श्रुति डेनियल, ऐश्वर्या साहू और संजय देशमुख ने शैख्सपियर के जीवन एवं साहित्य के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया| एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र मंजुलिका यादव, डिंकल महिलवार, पूजा साहू और साक्षी सैनिक ने महान दुखद नाटक रोमियो जूलियत और एंटोनी एवं क्लिओपैट्रा प्रस्तुत किया| एक बहुत ही जानकारीपूर्ण एवं अंतर्दृष्टि से भरपूर शैख्सपियर के नाट्य जीवन से संबंधित वृतचित्र छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया|अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुश्री एस उदयश्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ने कहा कि आज का यह दिन महान लेखकों के कार्यों को पढ़ने के रूप में मनाया जाना चाहिए| सहायक प्राध्यापिका श्रीमती सुसन एबिसन ने शैख्सपियर के नाटकों की वैश्विक थीम के बारेमे अपने विचार व्यक्त किये| सहायक प्राध्यापिका डॉ सुजाता कोले ने अंत में छत्रों को सफलता पूर्वक शैख्सपियर दिवस मनाए जाने एवं बहुत अधिक सहभागिता लेने एवं उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें दी|