भिलाई के सीमेंट प्लांट में कर्मचारी की रक्तरंजित लाश देख फैली सनसनी 🛑 एसपी ने देखा क्राईम सीन, पीएम के लिए भिजवाया 🛑 जामुल पुलिस कर रही जांच

भिलाई के सीमेंट प्लांट में कर्मचारी की रक्तरंजित लाश देख फैली सनसनी 🛑 एसपी ने देखा क्राईम सीन, पीएम के लिए भिजवाया 🛑 जामुल पुलिस कर रही जांच



भिलाई नगर, 3 जून। भिलाई के जामुल स्थित एसीसी सीमेंट कंपनी में एक कर्मचारी की रक्तरंजित लाश अचानक देख मौके पर काम कर रहे श्रमिकों में आज सनसनी फैल गई। आनन फानन घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई और कुछ ही देर में मौके पर जामुल थाना टीम और एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य अफसर पहुंचे और क्राइम सीन का मुआयना किया।
जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि मृतक की पहचान बालराजू राव निवासी वार्ड 15 राजीव नगर के रूप में हुई है। मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान हैं। घटनास्थल पर ही कर्मचारी का हेलमेट पड़ा हुआ है। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने बताया कि मृतक की कई लोगों से अनबन थी। पूर्व में कई बार उनके मध्य विवाद की भी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
आपको बता दें कि फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीएम बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।