सीनियर IPS जीपी सिंह की वापसी , पुलिस मुख्यालय में दी जॉइनिंग

सीनियर IPS जीपी सिंह की वापसी , पुलिस मुख्यालय में दी जॉइनिंग


सीनियर IPS जीपी सिंह की वापसी , पुलिस मुख्यालय में दी जॉइनिंग, अब जिम्मेदारी का

सीजी न्यूज ऑनलाइन 20 दिसंबर। सीनियर आईपीएस जीपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में जॉइनिंग दे दी है । श्री सिंह के खिलाफ पूर्ववर्ती सरकार में तीन प्रकरण दर्ज किए कर उन्हें अनिवार्य सेवानिर्वित दे दिया गया था इसके खिलाफ श्री सिंह CAT गए जहाँ CAT ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया .

वही दूसरी ओर छतीसगढ़ उच्च न्यायालय ने उक्त प्रकरण को विद्वेष पूर्ण मानते हुए मामले को खारिज कर दिया था । इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की युगल पीठ में पिटीशन दायर किया गया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए उनके बहाली के निर्देश दिए थे . इस आदेश के बाद 19 दिसबंर को छतीसगढ़ गृह विभाग ने जॉइन करने का आदेश जारी कर दिया था इस तारतम्य में 20 दिसंबर को जीपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय में अपनी जॉइनिंग दे दी है। अब इस बात का इंतजार है कि उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाती है । हालांकि डीजीपी की रेस में वे भी शामिल हो सकते हैं।