हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अखंड भारत संकल्प अभियान के तहत किया संगोष्ठी का आयोजन
दुर्ग 24 अगस्त । हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दुर्ग में ‘अखंड भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रार्थना के द्वारा कार्यक्रम का आरंभ हुआ। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत समरसता सद्भाव प्रमुख विश्वनाथ बोगी थे।

श्री बोगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 43 वर्षों से प्रचारक रहे हैं। श्री बोगी 25 वर्षों से अखंड भारत के विषय में गहन अध्ययन कर रहे हैं। श्री बोगी ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को अखंड भारत के इतिहास से संबंधित जानकारी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के दुर्ग जिले के कार्यवाहक सदस्य नागेश्वर राव , सुनील पटेल , महेश यादव, विक्रांत मिश्रा , शिवेंद्र परिहार उपस्थित थे।

अंत में विद्यार्थियों के द्वारा ‘राम स्तुति’ प्रस्तुत की गयी। विद्यालय के निदेशक ब्रजमोहन उपाध्याय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संयुक्त सचिव उमाकांत मिश्रा, प्राचार्या श्रीमती मनप्रीत फूलमाली, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर एस राजीव, प्रधानाध्यापिका श्रीमती रचना निगम एवं विद्यालय के शिक्षकगण वेरोनिका डेनिस, प्रियंका खैरे, श्रीमती पल्लवी पलसोकर, श्रीमती एकता शुक्ला, मनप्रीत कौर, इंदर कौर, अंजलि चक्रवर्ती, रिंकू शर्मा, आकांक्षा सिंह, अंकित पवार, जितेंद्र साहू उपस्थित थे।

