*विश्व महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में संगोष्ठी का किया आयोजन*

*विश्व महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में संगोष्ठी का किया आयोजन*


विश्व महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में संगोष्ठी का किया गया आयोजन

भिलाई नगर 9 मार्च । विश्व महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 मे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई 3 द्वारा महिलाओ के अधिकारो के संबंध में जानकारी संबंधी संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

आयुष चिकित्सा अधिकारी डाअर्पिता शर्मा ,डा अर्चना पांडेय ओर मेडिकल आफिसर डा निशा कुर्रे व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने विचार रखे  । प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि आज महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है । सभी क्षेत्रों मे पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर अपना योगदान दे रही है। महिलाओं को सजग ओर कानून की विभिन्न जानकारी रहना चाहिए । ताकि किसी भी स्तर पर अन्याय शोषण ओर अधिकारो का हनन ना हो । सैय्यद असलम ने कहा हम समाज मे महिलाओं के चार मह्त्वपूर्ण चरित्र से अवगत होते है। जिसमे मां ,बहन ,पत्नी ओर पुत्री है । हमारे सभी समाज मे इनका आदर सम्मान होना चाहिएम

डा अर्पिता शर्मी व डा अर्चना पांडेय ने महिलाओं के मौलिक अधिकार व समाज मे योगदान बालिकाओं की शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करना चाहिए । डा कुर्रे ने कहा महिलाओं को चिकित्सा के क्षेत्र मे बडी चुनौतियों को समना करना पड़ता है इसलिए अपनी लडकियों को हर क्षेत्रों में अव्वल शिक्षा देकर कुरूतियों को दूर कर सभ्य समाज का निर्माण होगा इस अवसर आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा , महिला सुपरवाइजर श्रीमती आर विश्वास ,एल एच व्ही श्रीमती दत्ता फार्मासिस्ट श्रीमती तृप्ति चंदाकर, लैबटैक्शालाजिस् कु आलिया खातून स्टाफ नर्स फरजाना सुल्ताना ,सती गुप्ता नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती जे कौर विरदी ओर गामीण स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती पी स्वामी ,श्रीमती संध्या वर्मा श्रीमती उषा वर्मा कु नीना चक्रवर्ती  जेडीएस कर्मचारी वंदना बारले ,विघया, आया  श्रीमती बी भागवती को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।

Quiz Maker